मंगलवार, 13 जनवरी 2026

लखनऊ : पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर नगदी किया बरामद।||Lucknow:Police have arrested three con artists and recovered cash from them.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर नगदी किया बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर की पुलिस टीम ने ती टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 हजार नकद बरामद किया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार रावत निवासी म०नं0 29 मोहन मेकिन रोड डालीगंज लखनऊ ने 11 जनवरी को थाना गोमतीनगर मे तहरीर देते हुए बताया कि प्रतिवादी द्वारा सोना जो किसी सुनार के पास जमा है, को छुड़ा कर, आवेदक के cash my gold मे जमा करने के नाम पर प्रतिवादीगण द्वारा आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर रुपये लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-015/2026 धारा-318(4) बीएनएस बनाम बनाम-01. रितेश एंव दो अन्य अज्ञात व्यक्ति, पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 पंकज कुमार राय द्वारा की जा रही है।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश के क्रम में टीमो का गठन किया गया। दिनांक 12.01.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 03 नफर अभियुक्तगण को समय 22.10 बजे रेलवे ट्रैक शहीद पथ पुल के नीचे गोमतीनगर पर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 15,000/- रुपये बरामद किया गया, जो अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 11.01.2026 को मलिक टिम्बर के पास विनयखण्ड गोमतीनगर लखनऊ से धोखाधडी किये थे बरामद की गयी। बरामदी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण के विरुद्ध अंतर्गत धारा 318(4)/317(2) बीएनएस में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारो का विवरण-
1. जैमीन श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव निवासी विज्ञान खण्ड छोटा भरवारा थाना गोमतीनगर विस्तार उम्र करीब 24 वर्ष
2. रितिक कुमार पुत्र मिथलेश कुमार निवासी ई 1/182 विवेकखण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ उम्र 27 वर्ष
3. अभिमन्यू रावत पुत्र रामखेलावन रावत निवासी 1/205 विवेकखण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ उम्र 29 वर्ष
बरामदगी-
 जैमीन श्रीवास्तव उपरोक्त से 10,000/- रुपये बरामद।रितिक कुमार उपरोक्त से 5,000/- बरामद।
अभिमन्यु रावत से पैसे के बारे में पूछा गया तो बताये कि मैं अपने हिस्से का पैसा अपनी मां के एकाऊँट में ट्रांसफर कर दिया।
अनावरित अभियोग-
01-मु0अ0स0 0015/2025 धारा 318(4)/317 बीएनएस थाना गोमतीनगर लखनऊ
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 पंकज कुमार राय थाना गोमतीनगर लखनऊ
2.30नि0 सचिन केसरवानी थाना गोमतीनगर लखनऊ
3. उ0नि0 कमलेश कुमार यादव थाना गोमतीनगर लखनऊ
4. का0 धर्मवीर सिंह थाना गोमतीनगर लखनऊ