बुधवार, 28 जनवरी 2026

लखनऊ : मोहनलालगंज में चंपत राय का प्रेरक प्रवास, समर्थको ने किया स्वागत।||Lucknow:Champat Rai's inspiring visit to Mohanlalganj; supporters welcomed him.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मोहनलालगंज में चंपत राय का प्रेरक प्रवास, समर्थको ने किया स्वागत।
चंपत राय ने सनातन संस्कृति के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
दो टूक : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंपत राय ने प्रयागराज से लखनऊ जाते समय मोहनलालगंज में अल्प प्रवास किया। इस अवसर पर रामभक्तों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया तथा उन्हें रामचरितमानस की पावन प्रति भेंट कर सम्मानित किया।
श्री चंपत राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से संवाद करते हुए कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की वह पद्धति है जो मानवता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रबोध का मार्ग दिखाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों पर गर्व करें तथा समाज को जोड़ने का कार्य करें। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों को भावनात्मक रूप से स्पर्श किया और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर युवान संस्थान द्वारा संचालित श्रीहरि जीवन ज्योति अभियान के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, धर्मरक्षा और समाजहित के कार्यों से जोड़ा जाएगा तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर अंकुर अवस्थी, अंबुज त्रिपाठी, मनोज रावत, अनुपम शुक्ला, धीरज गुप्ता, आशीष द्विवेदी, प्रवीण मिश्र, प्रदीप रावत, अरविंद अवस्थी समेत काफी रामभक्त व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।