रविवार, 4 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर:: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर:: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कैलाश उर्फ बिट्टू पुत्र गुलाब सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को जारचा पुलिस टीम ने समाना नहर के पास कच्चे रास्ते से अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर ही आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश उर्फ बिट्टू उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ग्राम धनौरा, थाना बिनौली, जनपद बागपत का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत व बुलंदशहर में कुल 08 मुकदमे दर्ज हैं।

जारचा पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना जारचा पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।।