रविवार, 4 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश हथियार सहित दबोचा गया!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश हथियार सहित दबोचा गया!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2025 को थाना दादरी पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सन्जू पुत्र राजाराम को वीआईईटी माही होटल के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त सन्जू पुत्र राजाराम, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम शमरेर, थाना दातागंज, जनपद बदायूं का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना दादरी में गैंगस्टर एक्ट सहित आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियुक्त लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी चोट पहुंची है। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है।।