रविवार, 4 जनवरी 2026

मऊ :गुमशुदा नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर बच्ची के परिजन को किया गया सुपुर्द।||Mau:The missing minor girl was safely recovered and handed over to her family.||

शेयर करें:
मऊ :
गुमशुदा नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर बच्ची के परिजन को किया गया सुपुर्द।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना घोसी पुलिस टीम को गस्त के दौरान भटकी हुई नाबालिग लड़की मिली उसका नाम पूछने पर प्रिंयका गोड तथा पिता का नाम श्यामलाल गोड बताया। पुलिस टीम ने लड़की के वास्तविक परिजन का पता कर के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक  जनपद मऊ  इलामारन जी के आदेश के अनुपालन में गुमशुदा सम्बन्धित व्यक्तियों के बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनुप कुमार क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पीआरवी 5218 द्वारा रात्रि 17.39 बजे कालर सुनील यादव पुत्र लालसा यादव नि० कपरियाडिह थाना घोसी द्वारा डायल 112 के माध्यम से पीआरवी 5218 पर नियुक्त का प्रशान्त कुमार, हो०गा० चालक वसन्त चौरसिया को एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 7 वर्ष की सूचना दिया गया जिस पर पीआरवी द्वारा समय से पहुंच कर नाबालिग लड़की को बरामद किया गया तथा उसका नाम पूछने पर प्रिंयका गोड तथा पिता का नाम श्यामलाल गोड बताया गया थाने द्वारा लड़की के वास्तविक परिजन का पता करने पर पता चला कि लडकी के पिता का नाम धर्मेन्द्र गोड पुत्र शिवचन्द प्रसाद नि० बनकरा खुर्द थाना घोसी जनपद मऊ पाया गया जो कहीं बाहर रोजी रोटी हेतु बाहर रहते हैं उसके पश्चात लड़की के माता अन्ती देवी को नाबालिग लड़की प्रियंका को सकुशल सुपुर्द किया गया।