रविवार, 4 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का एक्शन, अवैध देशी शराब की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का एक्शन, अवैध देशी शराब की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-1 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।

दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-8 नोएडा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद आलम को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 107 टैट्रापैक दोस्ताना देशी शराब (सुवासित) बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त 19 वर्षीय मोहम्मद अली निवासी सेक्टर-22, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर बताया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना फेस-1 में मु0अ0सं0 009/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई सख्ती से की जाती रहेगी।।