रविवार, 4 जनवरी 2026

लखनऊ : रिटायर होमगार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,घर मे मचा कोहराम।।||Lucknow:A retired home guard committed suicide by shooting himself, causing chaos in his home.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रिटायर होमगार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
कृष्णानगर क्षेत्र कनौसी गांव में रहने वाले  रिटायर्ड होमगार्ड ने रविवार को अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार की आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार थाना कृष्णा नगर क्षेत्र कनोसी गांव में  4 जनवरी को एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेने की सूचना पाकर कृष्णा नगर थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति मदन गोपाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल वर्मा निवासी कनोसी थाना कृष्णा नगर उम्र करीब 65 वर्ष द्वारा खुद को अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल से गोली मार ली है जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई मृतक मर्दन गोपाल वर्मा रिटायर्ड होमगार्ड थे परिवार में उनकी पत्नी ,दो लड़के व पुत्रवधू है परिवार का कहना है कि मृतक मदन गोपाल वर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से वह परेशान रहते थे मौके पर फॉरेंसिक टीम की फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक विधि कार्रवाई अमल में लाई गई और शव को  कब्जे में लेकर नियम अनुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है