गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के पर्सिया बहोरीपुर पंचायत के तहत नौशहरा के चिर्रहवा मजरे में बीती रात गांव के बगल धान के खेत मे लगे नीम के पेड़ से गमछा के सहारे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सोमवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक इसी गांव का निवासी अर्जुन (21) पिता मोतीलाल है। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि शाम को वह घर से खेत की तरफ गया था और सुबह पेड़ से लटकता पाया गया। बताया जा रहा कि अर्जुन ने पूर्व में एक नाबालिग से विवाह किया था और उसी मामले में उसके ससुर ने उसे जेल भी भिजवाया था। जेल में करीब एक माह तक रहने के बाद अब से करीब 5 माह पूर्व वह घर आया था। घर मे उसके पिता मोतीलाल, माता नंदनी, पत्नी पुष्पा, बड़े भाई राकेश व बहन हैं। सब लोग काफी गरीब हैं और मेहनत मजदूरी करते है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व घर मे कोई आपसी विवाद भी हुवा था, वहीं परिजन इसका खंडन कर रहे हैं। फिलहाल अर्जुन ने फांसी क्यों लगाई और उसके मौत या फांसी लगाने की असली वजह क्या है, यह पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच में स्पस्ट होगा। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि मृतक मानसिक विक्षिप्त था और उसने फांसी लगाया है, शव को पीएम हेतु भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।