शनिवार, 25 जुलाई 2026

गोण्डा- खरगूपुर स्थित SBI फ्रेंचाइजी में हुई बड़ी धोखाधड़ी, पुलिस ने पासबुक पर फर्जी एंट्री कर ठगी करने वाले 2 लोगो को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना खरगूपुर पुलिस ने पासबुक पर फर्जी एंट्री कर ठगी करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि खरगूपुर पुलिस टीम ने स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 184/26, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस और मु0अ0सं0- 184/26, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस से सम्बन्धित 2 आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने इस मामले में अभियुक्त उमाशंकर तिवारी और सुनील कुमार यादव को भगवानदीनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादिनी रुकसाना पत्नी समशाद अली निवासी ग्राम बालपुर पिपरा भोधर थाना खरगूपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि वह अपने बैंक खाते में पैसे जमा करने और निकालने के लिए खरगूपुर स्थित SBI फ्रेंचाइजी जाती थीं। फ्रेंचाइजी स्वामी उमाशंकर तिवारी और उनके सहायक सुनील कुमार यादव कंप्यूटर खराब होने का बहाना बनाकर नकद पैसे जमा कर लेते थे। वे पासबुक और रजिस्टर में फर्जी एंट्री कर देते थे, लेकिन असल में पैसे खाते में जमा नहीं करते थे। इस तरह दोनों ने मिलकर ₹1,92,296/- की धोखाधड़ी की गई है। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0- 184/26, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस बनाम उमाशंकर तिवारी व सुनील कुमार यादव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस क्रम मे 25.7.2026 को विवचेना के दौरान दोषी पाए गए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 
इसी प्रकार उक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कंप्यूटर खराब होने का बहाना बनाकर ₹23,60,000/- की धोखाधड़ी किए जाने की एक और शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में भी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. उमाशंकर तिवारी पुत्र अक्षयलाल निवासी ग्राम गोण्डा चाटी थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा।
2. सुनील कुमार यादव पुत्र भवानी प्रसाद निवासी ग्राम पटखौली थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।