ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: लिव-इन विवाद बना जानलेवा, नॉलेज पार्क पुलिस ने हत्या की आरोपी युवती को किया गिरफ्तार!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


गौतमबुद्धनगर: लिव-इन विवाद बना जानलेवा, नॉलेज पार्क पुलिस ने हत्या की आरोपी युवती को किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान हुए आपसी विवाद के बाद की गई निर्मम हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी थी।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्ता Lum Jianna पुत्री Kachan Gthai, मूल निवासी ग्राम थंगल, थाना खौपुम, जनपद तामेंगलोंग, राज्य मणिपुर (हाल पता: फ्लैट नंबर 1201, एटीएस प्योस हाइडवेस, सेक्टर-150, ग्रेटर नोएडा) को दिनांक 05 जनवरी 2026 को 150 गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्ता अपने प्रेमी Duck Hea Yuh के साथ ग्रेटर नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। दिनांक 04 जनवरी 2026 को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान अभियुक्ता ने गुस्से में आकर अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में मु0अ0सं0 05/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया और अभियुक्ता की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई और सटीक पुलिसिंग के चलते अभियुक्ता को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साबित हुई है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें