ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशों में लगातार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 11 मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान के दौरान एफ-ब्लॉक सेक्टर-22 नोएडा के पास से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी में उनकी पहचान दीपक पुत्र संतोष और सतेन्द्र पुत्र सचिन उर्फ सतीश के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद हुए।

कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वे दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों व घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों की रैकी कर चोरी करते थे। चोरी के बाद इन वाहनों को सेक्टर-54 नोएडा के जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखते थे और बाद में जरूरतमंद लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। चोरी से मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे, जबकि वारदात के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखते थे।

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-54 के जंगल से चोरी की गई अन्य 10 मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, बुलंदशहर और आगरा में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बरामद मोटरसाइकिलों में होंडा यूनिकॉर्न, हीरो स्प्लेंडर, पैशन प्रो, एचएफ डीलक्स समेत विभिन्न कंपनियों के वाहन शामिल हैं, जिनमें कुछ बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों पर प्रभावी अंकुश लगा है। आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस सफलता के लिए थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम की सराहना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें