गौतमबुद्धनगर: दादरी में 4 जनवरी को भाकियू अवधेश की किसान महापंचायत, प्रदेश अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!दो टूक:: ग्रेटर नोएडा ,दादरी। भारतीय किसान यूनियन अवधेश की एक बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन दिनांक 4 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे कोट पुलिस चौकी, दादरी के पास प्रस्तावित है। इस किसान महापंचायत की अध्यक्षता बबलू मिश्रा (राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय किसान यूनियन अवधेश) करेंगे। आयोजन में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला संगठन मंत्री अमित गुर्जर एवं तहसील अध्यक्ष राजीव की अहम भूमिका रहेगी।
महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक को मुख्य अतिथि बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक छिबरामऊ से करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ करीब 100 पदाधिकारियों के साथ सुबह 9 बजे प्रस्थान कर दादरी पहुंचेंगे।
इस किसान महापंचायत में पश्चिम क्षेत्र के किसानों और पदाधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन अवधेश के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन अवधेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी को किसान हितों की लड़ाई का एक सशक्त और संघर्षशील नेतृत्वकर्ता माना जाता है। वे वर्षों से किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए लगातार संघर्षरत हैं। सादगी, स्पष्ट विचार और मजबूत संगठनात्मक सोच उनकी पहचान है। उनका मानना है कि एकजुट और संगठित किसान ही अपनी समस्याओं का स्थायी समाधान कर सकता है। उनके नेतृत्व में संगठन गांव-गांव तक किसानों को जोड़ते हुए निरंतर मजबूत हो रहा है।
संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से प्रस्थान कर अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल हों, ताकि किसानों की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद किया जा सके।
