लखनऊ :
जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर डेढ़ करोड़ हड़पने वाले सात गिरफ्तार।
पुलिस जांच पड़ताल में वादी निकला आरोपी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने स्थानीय थाने मे दर्ज
धोखाधड़ी मामले मे फरार चल रहे सात जालसाजों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
थाना गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर एक करोड़ 36 लाख रुपए हड़पने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनका नाम राम सुमिरन,बशीर अहमद,
अमरेन्द्र सिंह उर्फ आनन्द ,रामसुमिरन,
रामनरेश,कलीम खां मो० आरिफ इत्यादि। सभी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस छानबीन मे वास्तविक पीडित डॉक्टर श्याम नारायण गुप्ता होना पाया गया जबकि मुकदमा दर्ज कराने वाला कलीम खां जालसाज निकला।
●बताते - थाना गोसाईगंज क्षेत्र अमेठी कस्बा
निवासी कलीम खां पुत्र सलीम खां को सुल्तानपुर रोड़ सेखना पुर तहसील मोहनलालगंज में खेज जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने फर्जी बैंक एकाउंट की सहायता से एक करोड़ 36 लाख रुपए ले लिया। रजिस्ट्री करने की बात करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीनकर भगा दिया। पीडित कलीम खॉ ने स्थानीय थाने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन जालसाजों के आगे कोई सुनवाई नही मजबूर होकर पीडित ने न्यायालय की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर जालसाजों के खिलाफ गोसाईगंज थाने मे मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर सात जालसाजो को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. राम सुमिरन पुत्र हुबलाल निवासी ग्राम सेखनापुर थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ उम्र 60 वर्ष
2. कलीम खां पुत्र सलीम खां निवासी अब्बासी वार्ड कस्बा अमेठी थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष
3. अमरेन्द्र सिंह उर्फ आनन्द पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नूरपुर बेहटा मजरा महमूदपुर थाना बीबीडी जिला लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष
4. बशीर अहमद पुत्र सिराजुद्दीन निवासी सिंघटी खालसा खरगपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष
5. रामसुमिरन पुत्र रामप्रसाद निवासी खुरखुन्दापुर थाना बीबीडी लखनऊ उम्र करीब 50 वर्ष
6. रामनरेश पुत्र भवानीदीन निवासी नूरपुर बेहटा थाना बीबीडी जनपद लखनऊ उम्र करीब 50 वर्ष
7. मो० आरिफ पुत्र नूरहसन निवासी नूरपुर बेहटा थाना बीबीडी जनपद लखनऊ उम्र करीब 36 वर्ष
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 86/25 धारा 419/420/467/120बी भादवि थाना गोसाईगंज, लखनऊ
2. मु0अ0सं0 334/19 धारा 406/420/506 भादवि थाना गोसाईगंज लखनऊ (विरुद्ध अमरेन्द्र सिंह उर्फ आनन्द)
3. मु0अ0सं0 385/19 धारा 419/420/467/468/471/504/506/120बी भादवि थाना गोसाईगंज
लखनऊ (विरुद्ध अमरेन्द्र सिंह उर्फ आनन्द)
4. मु0अ0सं0 275/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोसाईगंज लखनऊ (विरुद्ध अमरेन्द्र सिंह उर्फ आनन्द)
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)