लखनऊ :
प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर में यातायात डायवर्जन,इन रास्तों पर रहेगी नो एण्ट्री।।
दो टूक : 25 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने शहर मे यातायात डायवर्जन जारी किया है। यह डायवर्जन
24 दिसंबर की रात 12 बजे से बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात बदला रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विस्तार:
दिनांकः 25 दिसम्बर, 2025 को राष्ट्र प्रेरणा केन्द्र, बसंत कुंज योजना, लखनऊ का लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक 24.12.2025 को समय रात्रि 12.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात, डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगी।
आन्तरिक डायवर्जनः-
1. मलिहाबाद चौराहा से बाजनगर किसानपथ,छन्दोईया की तरफ भारी,बड़े,कामर्शियल वाहन,सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन,यातायात जीरो प्वाइंट मोहान रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
2. मुंजासा तिराहा से बाजनगर किसानपथ,छन्दोईया की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन,सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन,यातायात जीरो प्वाइंट मोहान रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
3. बाजनगर किसानपथ अण्डरपास से छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी,बड़े,कामर्शियल वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन बाजनगर किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
4. कसमण्डी (हमसफर लॉन) अण्डरपास से अंधे की चौकी तिराहा की तरफ भारी,बड़े,कामर्शियल वाहन,सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन,यातायात किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
5. छन्दोईया बाईपास तिराहा से कार्यक्रम स्थल,भिठौली तिराहा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन,सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन,यातायात अंधे की चौकी तिराहा, बाजनगर किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ अथवा दुबग्गा तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 6. तिकोनिया तिराहा से दुबग्गा तिराहा,छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी,बड़े,कामर्शियल वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन नहर तिराहा मोहान रोड, खुशहालगंज बाजार होते हुये खुशहालगंज किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
7. भिठौली तिराहा से कार्यक्रम स्थल,छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी,बड़े,कामर्शियल वाहन,सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन सैरपुर तिराहा, अस्ति क्रासिंग, बख्शी तालाब होते हुये इंदौराबाग किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ अथवा इंजीनियरिंग कालेज चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
8. नया पक्कापुल तिराहा,कुड़ियाघाट तिराहा से कार्यक्रम स्थल,घैला तिराहा की तरफ बड़े,कामर्शियल वाहन,सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन रूमीगेट, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
9. दुबग्गा तिराहे से कोई भी वाहन छन्दोईया या सीतापुर बाईपास की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह वाहन तिकोनिया तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
10. नहरपुल तिराहे से कोई भी वाहन बुधेश्वर की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन जीरो पॉइंट या किसान पथ के ऊपर से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
●बाह्य डायवर्जनः
1. कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनः- जनपद कानपुर से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन कानपुर, फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
2. उन्नाव की तरफ से आने वाले भारी वाहनः- जनपद उन्नाव से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन कानपुर उन्नाव के दही चौकी से पुरवा, मौरावा, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। अथवा जनपद उन्नाव से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन कानपुर, उन्नाव (ललऊखेडा), से बीघापुर लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरांवा से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
3. सीतापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनः- जनपद सीतापुर से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन चाहलारी होते हुए बहराईच से गोण्डा,बलरामपुर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
4. हरदोई की तरफ से आने वाले भारी वाहनः- हरदोई से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसे/बड़े/भारी वाहन हरदोई से बघौली, बांगरमऊ, उन्नाव (ललऊखेडा), से बीघापुर लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरांवा से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
5. सुल्तानुपर रोड/हैदरगढ़ (जनपद बाराबंकी) की तरफ से आने वाले भारी वाहनः- सुल्तानपुर रोड से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसे/बड़े/भारी वाहन हैदरगंढ़ से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
6. रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनः- रायबरेली रोड से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसे/बडे/भारी वाहन बछरांवा से हैदरगंढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
7. बाराबंकी रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनः- बाराबंकी रोड से लखनऊ, हरदोई, कानपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, अलीगढ़़ दिल्ली आदि जाने वाले भारी वाहन हैदरगढ, बछरावां, लालगंज, फतेहपुर, चौडगरा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे। अथवा बाराबंकी रोड से लखनऊ, हरदोई, कानपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, अलीगढ़़ दिल्ली आदि जाने वाले भारी वाहन बहराईच के चहलारी घाट से सीतापुर होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
नोटः- उक्त कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य किया जा सकेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
