गौतमबुद्धनगर: नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने जीरो प्वाइंट के पास सर्विस रोड से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त दिनेश चौहान पुत्र उदयपाल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त काफी समय से फरार था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश चौहान (32 वर्ष) निवासी ग्राम टिकावली, थाना भूपानी, जनपद फरीदाबाद का रहने वाला है। उसके विरुद्ध थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर में मु0अ0सं0 171/2025, धारा 70(1)/123 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिली है।।
