ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर : मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति पर विशेष रोल प्रेक्षक की सख्त समीक्षा, पारदर्शिता व शुद्धता पर जोर!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर : मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति पर विशेष रोल प्रेक्षक की सख्त समीक्षा, पारदर्शिता व शुद्धता पर जोर!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 09 दिसंबर 2025

ग्रेटर नोएडा!! लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मेरठ मंडल के विशेष रोल प्रेक्षक एवं संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार निखिल गजराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जनपद गौतमबुद्धनगर की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान डीईओ मेधा रूपम ने विशेष प्रेक्षक के समक्ष अब तक की उपलब्धियों और चल रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन, मैपिंग, प्रपत्र-06 एवं प्रपत्र-08 पर कार्रवाई, तथा SIR से संबंधित लंबित और पूर्ण प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष निगरानी तंत्र लागू किया गया है, जिससे गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।

विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और पुनरीक्षण कार्य को मात्र औपचारिकता न समझा जाए। उन्होंने कहा कि— “मतदाता सूची की एक-एक प्रविष्टि लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए हर विवरण तथ्यात्मक व सही होना अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने समयसीमा के भीतर सभी लंबित मामलों के निस्तारण, मैदानी टीमों के सतत प्रशिक्षण तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें