अम्बेडकरनगर :
भीटी तहसील को मिली प्रदेश में प्रथम रैंकिंग।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद में भीटी तहसील ने एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आइजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित समस्याओं के निस्तारण में संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया ऐतिहासिक कीर्तिमान दूसरी बार स्थापित कर अपना परचम लहरा दिया है।प्रदेश की 350 तहसीलों को पीछे छोड़ते हुए भीटी तहसील ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड दूसरी बार प्राप्त किया है।एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह तहसील के सभी कर्मियों की निष्ठा व कार्य कुशलता का परिणाम है।एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तहसील को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजस्व अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों व अन्य विभागों के कर्मचारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा व सराहना की है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी भीटी तहसील की टीम अच्छे से कार्य करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय से करते रहने का लिए प्रतिबद्ध है। तहसीलदार भीटी राज कपूर,नायब तहसीलदार भीटी कौशलकान्त मिश्रा ने आईजीआरएस पोर्टल का कार्यभार देख रहे लिपिक व लेखपालों से समन्यवय स्थापित कर समस्या निस्तारण पर जोर देने को उपलव्धि का कारण बताया।एसडीएम भीटी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर ज्यादा शिकायत जमीन से जुड़े मामले को लेकर आती हैं जिसे हम लोग कानूनगो और लेखपालों से संबंध स्थापित कर जल्द से जल्द निस्तारण व समय से पहले समस्याओं का समाधान करने पर जोर देते हैं,जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहें,तथा समय से पहले समस्या का समाधान सुनिश्चित हो सके।जनपद अंबेडकर नगर की भीटी तहसील को यह सफलता उपजिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह के उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी निगरानी के कारण मिली है।एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह मुख्यमंत्री पोर्टल और आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी आवेदन प्राप्त होने पर अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करते रहते हैं। यही कारण है कि उनके संक्षिप्त कार्यकाल में भी भीटी तहसील ने दो बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपना लोहा मनवाया है।
