ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मिशन शक्ति फेज-5: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान को दिया नया आयाम!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


मिशन शक्ति फेज-5: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान को दिया नया आयाम!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 09 दिसंबर 2025
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के दिशा-निर्देशन में एवं प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं, छात्राओं, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

अभियान के दौरान महिला कर्मियों को मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं और महिलाओं को गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के महत्व के बारे में जागरूक किया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की।

साइबर सुरक्षा टीम द्वारा कंपनियों एवं संस्थानों में विशेष सत्र आयोजित कर डिजिटल सुरक्षा, पासवर्ड प्रोटेक्शन, फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से जुड़े जोखिमों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि किसी भी साइबर घटना पर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।

प्रतिदिन महिला बीट पुलिस अधिकारी गांवों, कस्बों, स्कूलों, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं, साथ ही हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें