मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

गोण्डा- ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संत सहजबन इंटर कॉलेज बाबागंज में हुई संपन्न, क्षेत्रीय विधायक ने दीप प्रज्जवलन कर किया उद्घाटन

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत संत सहजबन इण्टर कालेज श्रीनगर (बाबागंज) में आयोजित ब्लाक स्तरीय परिषदीय विद्यालयीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने शामिल होकर दीप प्रज्जवलन कर इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा की शिक्षा के साथ उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन बच्चों को हर बहुगुणी बनाते हैं। उन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धानेपुर रक्षाराम वर्मा, उदय नारायण शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला मंत्री सीपी शुक्ला, विश्वजीत यादव, जितेन्द्र मौर्य, क्रांति शुक्ला, दिलीप गुप्ता सहित अनेक शिक्षक/शिक्षिकायें, अभिभावक एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
               बताते चले की परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से विकासखंड इटियाथोक की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को संत सहजवन इंटर कॉलेज बाबागंज के खेल मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी और खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने सम्मिलित रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता  में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सोमरही के सुधीर प्रथम और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सोमरही की संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सोमरही के नईम और बालिका वर्ग मे कंपोजिट विद्यालय बस्ती की सिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग मे यूपीएस लोहसीसा के आलोक शुक्ला और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता की पिंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यूपीएस फरेंदी के दीपक और बालिका वर्ग में यूपीएस सोमरही की करीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग मे उ.प्रा.वि. फरेंदा के दीपक और बालिका वर्ग उ.प्रा.वि. मेहनौन की आकांक्षा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक के बालक वर्ग मे मोहित और बालिका वर्ग मे आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत करमडीह कला और सोमरही विजयी रही। कार्यक्रम मे संत सहजवन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य  राजेंद्र तिवारी, मुजेहना के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा सभी शैक्षिक संगठनों के अध्यक्ष तथा शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन सुभाष शुक्ल व दुर्गा प्रसाद ने किया। निर्णायक मंडल मे राधेरमन यादव, केके सोनकर, रामायण मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, दिलीप वर्मा रहे। अभिलेखन की जिम्मेदारी वैभव त्रिपाठी और शिवांश मिश्र ने निभाई। सभी प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विश्वजीत यादव व सभी खेल अनुदेशकों के निर्देशन मे सम्पन्न हुई। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था दिलीप कुमार गुप्ता और बरसाती लाल ने निभाई। ओवरऑल चैंपियन न्याय पंचायत सोमरही और दिखलौल को संयुक्त रूप से घोषित किया गया।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।