मंगलवार, 16 सितंबर 2025

लखनऊ : वैदेही बनी मिस फ्रेशर्स साइंस,नवयुग में आयोजित हुआ बी.एस.सी प्रथम वर्ष का स्वागत समारोह।||Lucknow : Vaidehi became Miss Freshers Science, B.Sc. first year welcome ceremony was organized in Navayug.||

शेयर करें:

लखनऊ : 
वैदेही बनी मिस फ्रेशर्स साइंस,नवयुग में आयोजित हुआ बी.एस.सी प्रथम वर्ष का स्वागत समारोह।
दो टूक : लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्याल के विज्ञान संकाय में बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की  छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या  प्रो.मंजुला उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। विज्ञान संकाय की वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो.ऋचा शुक्ला द्वारा पौध भेंट कर प्राचार्या  प्रो.मंजुला उपाध्याय का अभिनंदन किया गया। इसके उपरान्त खुशी मिश्र एवम उनके समूह ने पुराने गानों पर एक मनोरंजक नृत्य प्रस्तुति दी। अमनदीप एवं उनके समूह ने gen Z  और राजनीति पर एक हास्य नाटिका प्रस्तुत कर माहौल को हंसी के फुहारों से भर दिया। पंचम  सेमेस्टर की प्राची तिवारी ने  एक हास्य कविता और साथ ही साथ गुरुजनों को समर्पित कविता सुनाई। पल्लवी एवं समूह, प्रियांशी एवं उनके समूह ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर फ्रेशर्स में ऊर्जा भर दी। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा रंगारंग नृत्य, गायन, शायरी, स्टैंड अप 
Sir,
Please find attached file & publish in your esteemed daily.

कॉमेडी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम  प्रस्तुत किए गए। नवांगतुक छात्राओं के लिए  'मिस फ्रेशर्स' 

प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों  ने प्रथम चरण में रैम्प वॉक एवम द्वितीय चरण में टैलेंट हंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । विजेताओं का चयन अंतिम चरण में छात्राओं द्वारा दिये गए उत्तर के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल मे  डॉ.अनुरिमा बनर्जी, डा.विनीता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन द्वितीय वर्ष की इशिता, दिव्यांशी, समीक्षा, प्रतिष्ठा द्वारा किया गया।   समीक्षा,प्रतिष्ठा के फिलर चुटकुलों ने भी खूब हंसाया। निर्णायक मंडल द्वारा वैदेही यादव मिस फ्रेशर्स, सलोनी सिंह को फर्स्ट रनर अप एवं ऋद्धि केवलानी  को सेकंड रनर अप  चुना गया।इसके अतिरिक्त मिस वेल ड्रेस्ड श्रद्धा निगम, मिस बेस्ट स्माइल मुस्कान साहू को दिया गया। प्राचार्या प्रो .मंजुला उपाध्याय द्वारा  छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वचन दिए गए और कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया और साथ ही विज्ञान संकाय के सभी सम्मानित प्रवक्ताओं एवं गैर शिक्षणेत्तर सदस्यों  का साधुवाद किया जिनके संरक्षण और मार्गदर्शन में इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  उन्होंने नवयुग के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख करते हुए छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के सभी सम्मानित प्रवक्ता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी छात्राओं  ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया एवम सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।