मंगलवार, 16 सितंबर 2025

लखनऊ : पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक की मौत,चार घायल।।||Lucknow: One dead, four injured due to falling of old peepal tree.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक की मौत,चार घायल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र मछली मण्डी में एक पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया।जिसकी चपेट मे आने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई ,चार गम्भीर रुप से घायल हो गए जिनका पास के अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के थाना कैसरबाग क्षेत्र  मछलीमंडी मे मंगलवार दोपहर एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया।
पेड़ के नीचे दुकान में बैठे पांच लोग दब गए। पेड़ गिरने अफरा तफरी मच गई सूचना पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आनन फानन मे घायलों को बाहर निकाला और सभी को बलरामपुर हास्पिटल पहुचाया जहाँ एक की मौत हो गई और चार घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, कुछ देर बार महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुचकर और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं नगर कर्मी पेड़ हटाने मे लगे हुए थे। घायलों से मिलकर हालचाल लिया। उप मुख्यमंत्री ने बलरामपुर अस्पताल पहुचकर घायलों का हालचाल लिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार समय करीब 13.20 बजे थाना स्थानीय पर लाटूश रोड मछली मण्डी में एक पुराने पीपल के पेड़ के गिरने से उसकी चपेट में पेड़ से लगे एक घर की दीवार व टीन शेड की कुछ दुकानों के गिर जाने एवं कुछ लोगों के नीचे फंसे होने की सूचना प्राप्त हुयी। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना होते हुए दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने हेतु बताते हुए उच्चाधिकारिगणों को घटना की सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया।
 मौके पर उच्चाधिकारीगण मौजूद है। अब तक 01 व्यक्ति के मृत्यु की पुष्टि हुयी है एवं घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
◆हादसे मे घायलों का नाम व पता-
01. मो0 रिजवान पुत्र इब्राहम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मछली मोहल्ला कैसरबाग 
02. मो0 शोएब पुत्र मो0 आलिम उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मछली मोहल्ला कैसरबाग
03. मो0 अरमान रसूल पुत्र मो0 अनीस उम्र करीब 34 वर्ष निवासी-मछली मोेहल्ला अम्बूर खाना कैसरबाग
04. अभिषेक यादव पुत्र  रूपलाल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी-बहलिया थाना मलिहाबाद लखनऊ।।
मृतक का विवरण-
1. रामू देवनाथ पुत्र स्व0 राधा चरण देवनाथ उम्र करीब 70 वर्ष निवासी-शिवलोक त्रिवेणीनगर थाना अलीगंज
अस्पताल मे घायलों से हाल-चाल लेते हुए डिप्टी सीएम।