ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : फूलपुर के नवागत तहसीलदार ने किया पद भार ग्रहण

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
 


 गुणवत्तापूर्ण होगा जन समस्याओं का निस्तारण : नवागत तहसीलदार राजू कुमार 
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
  दो टूक, आजमगढ़  । जिले के फूलपुर के नवागत तहसीलदार राजु कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया । नवागत तहसील दार ने कहा कि  जनमानस की समस्याओं के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । 
  निवर्तमान तहसीलदार अंजू यादव का स्थानांतरण मार्टीनगंज में तहसीलदार पद के लिए जिलाधिकारी रबिन्द्र कुमार  ने स्थानांतरित कर दिया । वही मार्टीनगंज  तहसील से स्थानांतरित होकर आये राजू कुमार को फूलपुर  का तहसीलदार बनाया है ।  शुक्रवार को पदभार ग्रहण के दौरान  नवागत तहसीलदार राजू कुमार  ने कहा कि क्षेत्र के जनसमस्याओं का निस्तारण विधिसम्मत ढंग  शीघ्र किया जाएगा । न्यायालय में विचाराधीन मामले ,न्यायालय के आदेश पर ही निस्तारित होगा । किसी के दबाव में कार्य नही किया जाएगा । सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को सुविधाएं दी जाएंगी और सरकार की मंशा है अधिक से अधिक जन समस्याओं का निस्तारण हो । लंबित पड़े  जन समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाएगा । निस्तारण में शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी । ग्राम सभा के सरकारी जमीनो पर हुए अतिक्रमण को विधि सम्मत ढंग खाली कराया जाएगा । कार्यो में लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें