ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :तला तोड़ कर लाखों का सामान चोरी कर ले गए चोर।।||Ambedkar Nagar:Thieves broke into a locker and stole goods worth lakhs.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
तला तोड़ कर लाखों का सामान चोरी कर ले गए चोर।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के भीटी तहसील क्षेत्र के भीटी ब्लाक मुख्यालय पर स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के गोदाम के ठीक बगल स्थित समिति के ऑफिस में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है,पीसीएफ़ समिति की सचिव प्रभारी सुनीला देवी ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर प्रभारी निरीक्षक भीटी से न्याय की मांग की है।अपने लिखित प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यालय के ऑफिस का ताला जो की शिकडी लगाकर बंद होता था को काटकर दरवाजा खोलकर अंदर ऑफिस में रखा लाखों का सामान चोरों ने चोरी कर लिया है। जिसमें प्रमुख रूप से सोलर पैनल,बैटरी,इन्वर्टर isho मशीन एवं ऑफिस स्टेशनरी फर्नीचर आदि रखे गए थे।उन्होंने इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए चोरी किए गए सामान के भरपाई की मांग की है। वही इस विषय में प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे से बात करने पर उन्होंने बताया कि लिखित तहरीर प्राप्त हुई है जांच की जा रही है, संदिग्ध चोरों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें बनाकर दविश दी जा रही है।जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें