शुक्रवार, 6 मार्च 2026

लखनऊ: इलाज के दौरान महिला की मौत,अस्पताल छोड़ भागे डाक्टर,पुलिस ने संभाला हास्पिटल।।||Lucknow: Woman dies during treatment,Doctor flees hospital, police take charge.||

शेयर करें:
लखनऊ: 
इलाज के दौरान महिला की मौत,
अस्पताल छोड़ भागे डाक्टर,पुलिस ने संभाला हास्पिटल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना सेक्टर 6 कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत,परिजनों शुरु किया भारी बवाल। हंगामा देख डाक्टर हास्पिटल छोड़कर भागे,पुलिस प्रशासन ने संभाला हास्पिटल।।
परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप।।
विस्तार : 
 जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत वृंदावन सेक्टर-6सी कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल (एलन हाउस स्कूल के पास) में शुक्रवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब अस्पताल प्रशासन ने एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला को मृत घोषित कर बाहर कर दिया। परिजनों का दावा है कि 'मृत' बताई गई महिला की सांसें चल रही थीं और उसके शरीर के अंगों में स्पष्ट हलचल हो रही थी। इस कथित 'चमत्कार' और अस्पताल की संवेदनहीनता को देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
थाना नगराम के इस्माइल नगर की रहने वाली चांदनी (23 वर्ष), पत्नी आशु को उनके परिजनों ने गुरुवार को प्रसव (डिलीवरी) के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार (6 मार्च 2026) की सुबह डॉक्टरों ने अचानक मरीज को मृत घोषित कर दिया और उन्हें तुरंत वहां से जाने को कह दिया। जब रोते-बिलखते परिजनों ने महिला के शरीर को गौर से देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चांदनी की सांसें चल रही थीं और उसका शरीर हिल रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर जिंदा मरीज को मरने की झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाया।
अस्पताल पर अवैध वसूली का आरोप।
पीड़ित परिवार का गुस्सा सिर्फ गलत मौत की खबर तक सीमित नहीं था। परिजनों ने अस्पताल पर अवैध वसूली के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने ब्लड एक्सचेंज (रक्त बदलने) के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली, लेकिन इलाज में घोर लापरवाही बरती गई। परिजनों का सवाल है कि जब मरीज जीवित थी, तो उसे किस आधार पर मृत घोषित कर बाहर निकाला गया?
परिजनों लगाया लपरवाही का आरोप।
महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज मे लपरवाही का आरोप लगाते हुए
हंगामा शुरु कर दिया ।
 सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और उग्र हो रहे परिजनों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को काबू में लिया गया और मरीज को तुरंत दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार के दौरान महिला की मौतहो गई।
डाक्टर ने हास्पिटल छोड़कर भागे,पुलिस ने संभाला अस्पताल।
मरीज के परिजनों ने अस्पताल मे हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा होते देख अस्पताल के जिम्मेदार डाक्टरों ने हास्पिटल छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर पहुची पीजीआई पुलिस ने अस्पताल संभाला,अस्पताल मे भारी पुलिस तैनात है।सूत्रों की माने महिला मरीज की ट्रामा मे इलाज के दौरान मौत हो गई।
●कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डाक्टर संजय द्विवेदी के मोबाइल पर काल कर उनका पक्ष जानना चाह लेकिन काल नही उठा। लेकिन आधे अधूरे नव निर्माण हास्पिटल मे असुविधाओं के बीच मरीजों का इलाज चल रहा है।
●तेलीबाग पुलिस चौकी इन्चार्ज दिनकर वर्मा ने बताया कि अस्पताल पर हंगामा हुआ था परिजन को समझा बूझाकर शांत कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से हास्पिटल मे पुलिस तैनात है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नही दी है।