लखनऊ :
घर मे घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास।
शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र अन्तर्गत एक गॉव मे एक युवक ने घर मे घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार पर लोगो को जुटता देख आरोपी युवक मौके से भाग गया। पीडिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना बंथरा क्षेत्र अन्तर्गत भटगांव मे रहने वाली महिला ने स्थानीय थाने मे पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते होली के दिन 4 मार्च की शाम 9.30 बजे अपने घर में छत के ऊपर से कपड़े उतार रही थी इसी बीच गॉव के ही रहने नशे का आदी प्रदीप कुमार पति से मिलने के बहाने घर पर आए आवाज दिया। आवाज सुनकर कहा कि मेरे पति घर पर नही हैं इसके वाद प्रदीप घर के अन्दर घुसकर अन्दर से दरवाजा बंद कर लिया।दरवाजे की आवाज सुनकर जीने से नीचे आ रही थी तभी प्रदीप ने पकड़ कर नीचे घसीट लिया और मुंह बंद करके नीचे गिरा दिया गलत नियत से ऊपर चड़ गया। शोर मचाने पर प्रदीप घर का दरवाजा खोल कर भाग गया।
पीडिता का आरोप है कि प्रदीप नशे का आदी है जब शराब पीता है तो मोहल्ले की औरतों को गलत नीयत से देखता है इससे पहले भी मोहल्ले में छेड़खानी के काम कर चुका है। महिला ने पूरी घटना अपने पति से बताया पति द्वारा उल्लाहना देने पर प्रदीप के घर के लोग गन्दी गन्दी गालियां दी और कही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
थाना बंथरा पुलिस ने पीडिता की तहरीर के अनुसार बीते 5 मार्च को मुकदमा दर्ज कर
आरोपी की तलाश मे जुटी हुई है।
