मंगलवार, 23 जून 2026

गोंडा- एंटी करप्शन टीम ने वन दरोगा बालकराम को रिश्वत लेने के मामले में किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोंडा- जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन दरोगा बालकराम को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से वन विभाग सहित अन्य विभाग के लोगों में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक फर्नीचर दुकान चलाने के एवज में उन्होंने नवाबगंज के गोपसराय निवासी राधेश्याम से रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी और यह कार्रवाई की गई।
बता दे कि जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने इसके पूर्व भी कई कार्रवाई की है, बावजूद इसके जिले के विभागों में रिश्वत लेने का सिस्टम खत्म नही हो पा रहा है। टीम ने अब यहां एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन की टीम ने उक्त वन दरोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। दरअसल, नवाबगंज के गोपसराय इलाके में तैनात फॉरेस्टर बालकराम ने बढ़ई राधेश्याम से काम के बदले ₹6000 की घूस मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाकर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने फॉरेस्टर बालकराम को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी फॉरेस्टर को तुरंत तरबगंज थाने लेकर आई, जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू हुई।