लखनऊ :
रिटायर पुलिस की ट्रेन से कटकर हुई मौत।।
दो टूक : लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र अन्तर्गत इन्दौराबाग किसान पथ के नीचे एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जुटी भीड़ शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों की मौजूदगी मे आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बुजुर्ग यूपी पुलिस से रिटायर थे।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार दिनांक 5 फरवरी को समय लगभग 14.30 बजे स्थानीय थाना बीकेटी क्षेत्र इन्दौराबाग किसान पथ के नीचे एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जुटी भीड़ से शिनाख्त कराया जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर कैलाश नाथ सिंह पुत्र स्व0 पांचू सिंह निवासी ग्राम चाकीडीह थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, हाल पता बरगदी मगठ थाना बीकेटी लखनऊ उम्र 70 वर्ष के रुप मे हुई इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा उनके परिजनों की उपस्थिति में नियमानुसार पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया गया है इस प्रकरण के सम्बन्ध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
