शुक्रवार, 6 मार्च 2026

लखनऊ : कूड़ा फेकने का विरोध करने पर दबंगों ने घर मे घुसकर पीटा,रिपोर्ट दर्ज।।||Lucknow: Bullies entered a house and beat a man for protesting against garbage dumping; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कूड़ा फेकने का विरोध करने पर दबंगों ने घर मे घुसकर पीटा,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र सोनईका पुरवा गॉव खाली पड़े प्लाट मे कूड़ा फेकने का विरोध करने पर दबंगों ने घर मे घुसकर परिजनों की जमकर पीटाई कर भाग गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पीडित ने विपक्षियों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार श्रीमती रीता यादव पत्नी सरबजीत यादव (कुलदीप) निवासिनी ग्राम सोनईका पुरवा थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि परिवारिक बटवारे के दौरान हिस्से में मिले प्लाट पर मेरे चचिया ससुर यदुवीर सिंह (पल्लू) पुत्र स्व० गया प्रसाद निवासि उपरोक्त कब्जा करने की नियत से अपने घर का सारा कुरा करकट हमारे प्लाट पर ही डालते है जब मेरी सास मना की तो उसने उन्हें गाली देकर मारने की धमकी देते हुए भगा दिया तब मेरे पति सरबजीत यादव उर्फ कुलदीप व जेठ दीलिप कुमार यादव मौके पर गए और समझाने का प्रयास किया तो सुधान्सु यादव, अंशु यादव पुत्रगण यदुवीर सिंह यादव मौके पर आ गए और अपने पिता के साथ मिलकर गन्दी गन्दी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मार पीट करने लगे जिससे मेरे पति व मेरे जेठ मेरी सास को चोटे आई इसकी की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी पुलिस को सूचना देते विपक्षियों ने घर में घुस आए सभी लोग लाठी डंडा लिएथे घर में घुसते ही बिना किसी कारण के फिर से मारने पिटने लगे जिससे मेरे पती का सर फट गया और मेरी सास के आँख पर गहरी चोट लगी गई मेरे भी आँख और चेहरे पर चोटे आई किसी तरह हम लोगो ने उनको घर वाहर निकालकर दरवाजा बंद किया तब जाकर जान बची। पुलिस घटना को संज्ञान मे लेकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी हुई है।