शनिवार, 27 जून 2026

लखनऊ : पीजीआई में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाला शूटर मुठभेड़ मे हुआ ढेर,एक लाख का था इनामिया,चल रहा था फरार।||Lucknow: The shooter who killed a property dealer at PGI was killed in an encounter. He carried a bounty of Rs 1 lakh and was absconding.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पीजीआई में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाला शूटर मुठभेड़ मे हुआ ढेर,एक लाख का था इनामिया,चल रहा था फरार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र मे प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर सनसनी खेज फैलाने वाला एक लाख का इनामिया शूटर
 संजय उर्फ संजीव को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। संजय उर्फ संजीव सिंह अम्बेडकरनगर के दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग का शार्प शूटर रहा है। पुलिस इसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी लेकिन चमकमा देकर भागने में सफल रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को घेरा बंदी कर खतरनाक शूटर को ढेर कर दिया। खूंखार शूटर संजय के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार बीते 27 मई को दिनदहाड़े थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम बाजार रायबरेली रोड पर बिल्डर संदीप सिंह हत्या कर सनसनी खेज फैलाकर शूटर संजय भाग निकला था घटना से इलाके मे दहशत का माहौल फैल गया था पुलिस की कई टीमें मुख्य शूटर संजय की कई दिनों से तलाश कर रही थी इसकी लिए यूपी एसटीएफ टीम भी लगाई थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मिली कि एक लाख का इनामिया बदमाश संजय  थाना बीबीडी क्षेत्र इन्दिरा कैनल रोड़ पर बाइक से घूम रहा है इसके बाद एएसपी दीपक कुमार नेतृत्व मे पुलिस टीम ने शूटर संजय की घेराबंदी शुरु की खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने जिससे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। एसटीएफ एवं थाना बीबीडी पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
मुठभेड़ के बाद बाइट-