मऊ :
निपुण विद्यालय उत्सव में मेधावी छात्रों का सम्मान,शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया गया जोर।
दो टूक : मऊ जनपद शिक्षा क्षेत्र कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम में शनिवार को "निपुण विद्यालय उत्सव एवं निपुण छात्र सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निपुण छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई।
समारोह में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से सशक्त बनाना है। कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष
प्रतिनिधी अरशद रेयाज ने विद्यालय परिवार और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उनकी प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय परिसर पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और प्रेरणादायक माहौल से सराबोर रहा।
●कार्यक्रम की दौरान की फोटो --
