सोमवार, 9 मार्च 2026

लखनऊ :सिसेंडी में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या,डबल मर्डर से इलाके में सनसनी।||Lucknow:Mother and son brutally murdered in Sisendi,Double murder creates sensation in the area.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सिसेंडी में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या,
डबल मर्डर से इलाके में सनसनी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र सिसेंडी में डबल मर्डर से इलाके सनसनी फैल गई घर में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या से इलाके दहशत फैल गई।
हमलावरों ने महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या कर जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी घातक वार कर हत्या कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचा छानबीन शुरु कर दी और वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र अन्तर्गत सिसेंडी कस्बे से सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस डबल मर्डर की वारदात से आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
ADCP साउथ के अनुसार दिनांक 09.03.2026 को रात्रि लगभग 10.00 बजे थाना मोहनलालगंज क्षेत्र सिसेंडी में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर  मोहनलालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि मृतका श्रीमती रेशमा बानो पत्नी
स्व०इकबाल का गला कपड़े से कसा हुआ था तथा उनके पुत्र शादाब का भी गला कपड़े से कसा हुआ था।
घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई गई। सूचना पाकर अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी जोन, लखनऊ द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
घटना के संबंध में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। *मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है।
घटना स्थल की वीडियो --