सोमवार, 9 मार्च 2026

गोण्डा- 50,000/- का इनामिया गौतस्कर गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- एसटीएफ लखनऊ की टीम ने थाना परसपुर गोण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0- 05/24, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 व 207 एमवी एक्ट से सम्बन्धित 50,000/- रू0 के इनामिया अभियुक्त मो0 बिलाल पुत्र अजीज निवासी वार्ड नं0 17 लालबाग कनेटा रोड थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को शिवपुरी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। 
गोण्डा एसपी विनीत जायसवाल ने मीडिया को बताया कि 5.1.2024 को थाना परसपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहुवन मदार माझा, भठियारन पुरवा के पास बंधे के निकट छापेमारी की थी। पुलिस टीम के पहुँचने पर गोवंशों को कन्टेनर में लाद रहे अज्ञात व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए थे। मौके से 1 अदद कन्टेनर, 2 अदद मोटरसाइकिल तथा 4 अदद गोवंश बरामद हुए थे। बरामद गोवंशों को कन्टेनर से उतरवाकर सुरक्षित रूप से डेहरास गौशाला में संरक्षण हेतु भिजवाया गया था। इस संबंध में थाना परसपुर पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/5ए/8 उप्र गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया अभियुक्त मो0 बिलाल जो कि गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा उस पर ₹50,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस क्रम में 8.3.2026 को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया।