सोमवार, 9 मार्च 2026

गोण्डा- अपहरण करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने अपहरण करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मुअसं0- 65/26, धारा 140(2), 61(2),3(5),308(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशुतोष पाण्डे उर्फ झिन्नन पुत्र पाटेश्वरी नि0 ग्राम पहली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया।
--घटना का संक्षिप्त विवरण--- बीते 3.3.2026 को थाना नवाबगंज पर आवेदिका श्रीमती सुशीला यादव पत्नी अंकित कुमार यादव निवासी ग्राम पहली थाना नवाबगंज द्वारा तहरीर दी गयी कि 2.3.2026 को समय लगभग 12 बजे दिन में एक काले रंग की थार गाड़ी से आए एक व्यक्ति द्वारा उनके पति अंकित कुमार यादव पुत्र नंदराम यादव उम्र लगभग 30 वर्ष को घर से बुलाया गया। उक्त व्यक्ति के बुलाने पर उनके पति अपनी बाइक से कटरा तिराहा की ओर जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में अकबरपुर चौराहे के पास उक्त व्यक्ति एवं उसके चार अन्य अज्ञात साथियों द्वारा उन्हें जबरन अपनी थार गाड़ी में बैठाकर जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 65/2026 धारा 140(1) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। पुलिस टीमों द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृत अंकित कुमार यादव को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये 2 आरोपी अभियुक्तो को 6.3.2026 को थाना नवाबगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा उमरिया पावर हाउस के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम मे 9.3.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशुतोष पाण्डे उर्फ झिन्नन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया।