बुधवार, 4 मार्च 2026

लखनऊ : होली की हुड़दंग में पड़ोसी ने मारी गोली युवक को छू कर निकली,मची अफरा तफरी।।||Lucknow: During the chaos of Holi, a neighbor fired a bullet that grazed a young man, causing chaos.||

शेयर करें:
लखनऊ
होली की हुड़दंग में पड़ोसी ने मारी गोली युवक को छू कर निकली,मची अफरा तफरी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना थाना पीजीआई क्षेत्र राजीवनगर घोसियाना मे होलु के हुड़दंग मे पड़ोसी ने एक युवक को गोली मार दी गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वही गोली चलने की कालोनी मे अफरा तफरी मच गई परिजनों ने आनन फानन घायल युवक को अपेक्स ट्रामा 2 मे भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है वहीं घटना की सूचना पाकर पहुची पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी एसीपी ने मौके पर पहुचकर घायल युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विस्तार
थाना पीजीआई इस्पेक्टर ने बताया कि थाना पीजीआई क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर घोषियाना तेलीबाग में बुधवार रंगोत्सव के दौरान होली के हुड़दंग मे पड़ोसी ने एक युवक को गोली मार देने की सूचना मिली। सूचना पाकर थाना स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि अंकित वर्मा पुत्र सर्वजीत वर्मा, निवासी राजीवनगर घोसियाना, थाना पीजीआई, उम्र लगभग 25 वर्ष, को पेट में गोली लगी है घायल को तत्काल उपचार हेतु ट्रॉमा सेंटर-2 ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में घायल की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
 गोली मारने वाले आऱोपी सुमित यादव पुत्र बब्लू यादव, उम्र लगभग 25 वर्ष को पुलिस हिरासत में ले अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किया या गया है। 
गिरफ्तार युवक ने पूछताछ मे बताया कि कुछ माह पहले एक शादी में दोनो के बीच झगड़ा हुआ था आज सामने पड़ गए तो फायर झोक दिया। मामले मे पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।