बुधवार, 4 मार्च 2026

उन्नाव : अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।||Unnao: Youth arrested with illegal country liquor.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ
पुलिस टीम ने होली पर्व पर 15 अदद दीवाना ब्रान्ड अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना सोहरामऊ प्राभरी अरविन्द पाण्डेय ने बताया किया बुधवार को व0उ0नि0 नरेन्द्र प्रताप मय हमराह पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति,
वाहन की चेकिंग के दौरान अभियुक्त नसीर पुत्र नवी हसन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी तकिया थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को कब्जे से 15 अदद दीवाना ब्रान्ड अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सोहरामऊ पर मु0अ0सं0- 55/2026 धारा-60 आबकारी अधिनियम बनाम नसीर उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार युवक का नाम नसीर पुत्र नवी हसन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी तकिया थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव के पास से 15 अदद दीवाना ब्रान्ड अवैध देशी शराब बरामद हुआ है।