बुधवार, 4 मार्च 2026

लखनऊ : गूगल पर क्रिकेट मैच देखना पड़ा भारी खाते से उड़ गए 96 हजार।।||Lucknow: Watching a cricket match on Google proved costly, 96,000 rupees were withdrawn from my account.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
गूगल पर क्रिकेट मैच देखना पड़ा भारी खाते से उड़ गए 96 हजार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके मे रहने वाले एक ब्यक्ति ने क्रिकेट मैच देखने के लिए गूगल प्ले प्ले स्टोर डाउनलोड करते ही खाते से 96 हजार रुपए खाते से कट गए। पीडित ने थाना पीजीआई मे तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र 
वृन्दावन योजना सेक्टर 2ए निवासी 
प्रशांत कुमार ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि बीते दिनांक-1/03/26 को दोपहर में लगभग 3:30 बजे मैंने गूगल प्ले स्टोर से क्रिकेट मैच देखने के लिए एक अज्ञात ऐप डाउनलोड किया जिसका नाम CDTV है, जैसे हो मैने उस ऐप को खोला ठीक ना लगने के कारण कुछ देर बाद UNINSTALL कर दिया। शाम लगभग 7 बजे मेरा फोन अपने आप बार-बार अपडेट करने लगा फिर रोज की तरह लगभग 10:00 बजे दिन भर के खर्चा का हिसाब मिलाने के लिए Phone Pay पर ट्रांजैक्शन चेक किया तो उसमे 7:30 बजे शाम को 96,000 का ट्रांजैक्शन हुआ था, लगभग 10:30 (रात) में ही मैने cyber crime Helpline 1930 पर शिकायत दर्ज कर दी थी।।