ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :जातिया व्रत पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास,किया पूजा।||Ambedkar Nagar:Women kept a waterless fast and performed puja on the occasion of Jatiya Vrat.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
जातिया व्रत पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास,किया पूजा।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर में श्री शीतला माता मठिया मंदिर में बुधवार को जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) का भव्य आयोजन किया गया। इस व्रत को संतान की लंबी उम्र और उनके स्वस्थ जीवन की कामना के साथ रखा जाता है। मंदिर परिसर में सैकड़ों महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और श्रद्धापूर्वक माता शीतला की पूजा-अर्चना की। मंदिर में भक्तों का ताँता लगा रहा, जहाँ महिलाओं ने मंगल गीतों व धार्मिक कथाओं के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अगले दिन सुबह सभी ने व्रत का पारण किया।
इस पूजन में सभासद रुक्मणी मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष रंजू बिंद,प्रियंका देवी ,शोभा देवी, नेहा  कंचन निषाद, रोशनी यादव, सरोज देवी, फूलमती, रंजना देवी सहित अनेक गणमान्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से माता शीतला संतान को दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। माता शीतला को आरोग्य और स्वच्छता की देवी भी माना जाता है, इसलिए संतान के स्वास्थ्य की कामना के लिए उनकी पूजा का विशेष महत्व है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें