ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गाजियाबाद से अपहृत लड़के की सकुशल बरामदगी, पुलिस मुठभेड में 2 अभियुक्त घायल!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


गाजियाबाद से अपहृत लड़के की सकुशल बरामदगी, पुलिस मुठभेड में 2 अभियुक्त घायल!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 14 सितंबर 2025: स्वाट टीम, थाना दनकौर, थाना जेवर, थाना इकोटेक-1 और थाना बीटा-2 की संयुक्त कार्रवाई में गाजियाबाद से अपहृत एक लड़के को सकुशल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 सितंबर 2025 को वादी ने अपनी तहरीर में बताया था कि उनके पोते को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बहला-फुसलाकर ले लिया और उसे बलेनो कार (UP14DC8484) में यमुना एक्सप्रेस-वे पर लावारिस हालत में छोड़ दिया।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया और आज (14 सितंबर) अपहृणकर्ताओं को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान मोहित गुप्ता (पुत्र राकेश गुप्ता) निवासी ग्राम राजेपुर टप्पामंडल, थाना जहांनगंज, जिला फर्रुखाबाद और आलोक यादव (पुत्र शिवसिंह यादव) निवासी ग्राम उदरनपुर, थाना छिबरामऊ, जिला कन्नौज के रूप में हुई।


इसके अलावा अन्य तीन अभियुक्त निमय शर्मा, श्याम सुन्दर और सुमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बरामदगी के दौरान घटना में प्रयुक्त कार XUV 300, दो तमंचे (.315 बोर) मय दो खोखा कारतूस और चार जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।


पूरी कार्यवाही थाना जेवर क्षेत्रान्तर्गत संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीमों में निरीक्षक मुनेन्द्र कुमार (थाना दनकौर), निरीक्षक संजय कुमार सिंह (थाना जेवर), निरीक्षक यतेन्द्र कुमार (स्वाट टीम), थानाध्यक्ष ईकोटेक-1 अरविंद कुमार, सर्विलांस सेल ग्रेटर नोएडा और थाना बीटा-2 की टीम शामिल रही।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें