ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :तिरंगे के रंग में रंगी शहर गॉव की गलियां।।||Ambedkar Nagar:The streets of the city and village are painted in the colours of the tricolour.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
तिरंगे के रंग में रंगी शहर गॉव की गलियां।।
।। ए के चतुर्वेदी।। 
दो टूक : अंबेडकरनगर, 11 अगस्त।
"हर घर तिरंगा अभियान-2025" ने सोमवार को पूरे जनपद को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। तहसील सदर, ब्लॉकों, गांवों और स्कूलों में तिरंगा रैलियों का ऐसा जोश दिखा कि हर तरफ सिर्फ तिरंगे की शान और वंदेमातरम् के नारों की गूंज सुनाई दी।
*ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अगुवाई में निकली भव्य रैली*
तहसील सदर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह की अगुवाई में सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों की विशाल तिरंगा यात्रा निकली। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने राष्ट्रप्रेम गीतों और नारों से माहौल को देशभक्ति में डुबो दिया।
*गांव-गांव में लहराया तिरंगा, बच्चों का जोश चरम पर*
अन्य तहसीलों और विकास खंडों में भी उपजिलाधिकारियों और बीडीओ की अगुवाई में रैलियां हुईं। स्कूल-कॉलेजों में बच्चे तिरंगा लहराते, नारे लगाते और प्रतियोगिताओं में भाग लेते दिखे। शिक्षकों व अभिभावकों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।
*कल होगा कलेक्ट्रेट में तिरंगा मेला*
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में ‘तिरंगा मेला’ का आयोजन होगा, जिसमें विभागीय स्टॉल, तिरंगा हाट और विशेष गोष्ठी आयोजित होगी। उन्होंने जनता से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें