ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :जोनल अधिकारी स्थानांतरित,वित्तीय अनियमिताओं का आरोप।||Lucknow:Zonal officer transferred,Allegations of financial irregularities.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
जोनल अधिकारी स्थानांतरित,
वित्तीय अनियमिताओं का आरोप।
◆घोटालों से संबंधित जांच के आदेश जारी।
दो टूक : नगर निगम लखनऊ के जोन आठ  में कर निर्धारण मामले में धांधली कर करोड़ों रुपयों का घोटाले का आरोप लगने पर नगरीय निकाय निदेशालय ने नगर निगम जोन आठ जोनल अधिकारी पद पर आसीन रहे अजीत कुमार राय का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण नगर पालिका परिषद देवरिया में कर दिया है। 
विस्तार :
निदेशक अनुज कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ नगर निगम जोन आठ जोनल अधिकारी पद पर रहे अजीत कुमार राय का ट्रांसफर जनपद देवरिया तत्काल प्रभाव से किया गया है साथ ही यह भी निर्देश जारी किया गया है कि नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अविलंब सूचना शासन स्तर और निदेशालय को अवगत कराएंगे। बता दे कि जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय एवं उनके अधीन कर अधीक्षक द्वितीय देवी शंकर दुबे पर कर निर्धारण मामले में लंबे समय से शासन स्तर पर शिकायत की जा रही थी इस मामले को जनप्रतिनिधि ने विधान सभा में उठाया था और करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए से भी ज्यादा घोटाले का मुद्दा प्रकाश में लाया था जिसपर एक जांच टीम गठित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें