ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : कार बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी बस खाई में पहुंची।||Mau: While trying to save a car, a bus full of wedding guests went out of control and fell into a ditch.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
कार बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी बस खाई में पहुंची।
बस मे सवार बाराती मामूली रूप से हुए ज़ख़्मी ।।                  
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवड़ी डीह फोरलेन पर शनिवार की शाम कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बस खाई में चली गई । जिसके चलते चार पांच लोग मामूली रूप से ज़ख़्मी हो गये।‌ संयोग रहा बस खाइ में जाने के बाद पलटी नहीं जिससे बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।बस में करीब पचास लोग सवार थे ।  शनिवार की शाम रेवड़ी डीह गांव फोरलेन होते हुए कोईरिया पार चौबे पुर बारात ले जा रही बस अचानक कार के बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। और देखते ही देखते बस खाई में चली गई। स्थानीय लोग घटना देख दौड़े दौड़े पहुंचे। थोड़ी देर बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बस में बैठे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सुचना पाकर 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। और मामूली रूप से ज़ख़्मी लोगों को निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। खाई में पहुंचने से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें