सुल्तानपुर :
हादसे से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, महिला का पैर टूटा।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना मोतिगरपुर क्षेत्र में धान की पराली लदे टैक्टर ट्राला मे दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई । हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का बायां पैर टूट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने टैक्टर ट्राला पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विस्तार :
रविवार दोपहर यह हादसा थाना मोतिगरपुर क्षेत्र खरगापुर गाव
शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास भवानीपुर निवासी रेशमा (32) अपने पति आलोक के साथ बाइक से दियरा बाजार स्थित अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान धान की पराली लदे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर पेमापुर निवासी पूजा यादव (25) अपने आठ माह के बेटे अर्पित और तीन वर्षीय बेटी कृतिका के साथ पड़ोसी हरीश निषाद के साथ ढकवा, प्रतापगढ़ में एक रिश्तेदार की मौत पर शामिल होने जा रही थीं। टैक्टर ट्राला की चपेट में आने से तीन वर्षीय कृतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से घायल रेशमा और बच्ची कृतिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रेशमा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैक्टर ट्राला को कब्जे में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)