ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- अपना दल (एस) जिला इकाई ने पटेल जयंती के उपलक्ष्य में किया समारोह का आयोजन, हुवा कंबल वितरण

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
इटियाथोक/गोंडा।
अपना दल (एस) जिला इकाई गोण्डा के तत्वावधान में रविवार को विधानसभा मेहनौन क्षेत्र के इटहिया नवीजोत में कार्यक्रम हुवा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में इस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। 
इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य राम प्यारे पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने बिना किसी बड़े संघर्ष के 565 रियासतों का भारत में विलय कराकर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज देश को सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू पांडेय ने की, जबकि संचालन पेशकार पटेल ने किया। समारोह को वीपी पाठक, शिवप्रसाद वर्मा एडवोकेट, राजकुमार वर्मा, देशा पटेल, इकबाल पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, प्रदीप वर्मा और राधेश्याम वर्मा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदीन वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। वहीं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें