ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :पांच वर्षों से शिवलिंग पर रक्त अर्पित करना साधना का हिस्सा है,वायरल करना नही।||Mau:Offering blood on a Shivling for the past five years is a part of spiritual practice—not something meant to be made viral.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
पांच वर्षों से शिवलिंग पर रक्त अर्पित करना साधना का हिस्सा है,वायरल करना नही। 

●प्रशासन की आपत्ति के बाद सोशल मीडिया से हटाया वीडियो।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र
स्थानीय बहुराहवा महादेव मंदिर में शिवलिंग पर अपना रक्त अर्पित करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए साधक ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा है। साधक ने इस पूरी क्रिया को किसी भी प्रकार के दिखावे या सस्ती लोकप्रियता का माध्यम मानने से साफ इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कृत्य उनकी व्यक्तिगत आस्था और पिछले पांच वर्षों से चल रही निरंतर साधना का हिस्सा है।
शक्तिपीठों पर साधना का दावा
मीडिया से बातचीत में साधक ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से बहुराहवा महादेव मंदिर में साधना कर रहे हैं। इससे पहले वे कामाख्या, महाकालेश्वर और रजरप्पा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी साधना कर चुके हैं। उनके मुताबिक, शिवलिंग पर रक्त चढ़ाने का वीडियो केवल अपनी धार्मिक आस्था के तहत बनाया गया था। उनका उद्देश्य किसी को प्रभावित करना या सोशल मीडिया पर प्रचार पाना कतई नहीं था।
प्रशासन के निर्देश पर हटाया वीडियो
साधक ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन द्वारा आपत्ति जताई गई और इसे सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन के आदेश का सम्मान करते हुए उन्होंने तत्काल वीडियो हटा दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन केवल इतना कहता कि पूजा-पाठ और साधना कीजिए, लेकिन उसका वीडियो साझा मत कीजिए, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती और वे भविष्य में भी इसे पोस्ट नहीं करते।
अधिकारी की कथित टिप्पणी पर उठाए सवाल
बातचीत के दौरान साधक ने एक प्रशासनिक अधिकारी पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया। साधक का दावा है कि अधिकारी ने उनसे कहा कि "यदि इतनी ही पूजा करनी है, तो घाघरा नदी में कूद जाइए।" इस पर पलटवार करते हुए साधक ने सवाल किया कि यदि नदी में डूबने से ही भगवान शिव की प्राप्ति होती है, तो फिर संत-महात्मा मंदिरों में हवन-पूजन, यज्ञ और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान क्यों करते हैं? हालांकि, अधिकारी की इस कथित टिप्पणी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
पारंपरिक मान्यताओं का दिया हवाला
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए साधक ने कामाख्या और रजरप्पा में प्रचलित पारंपरिक बलि प्रथाओं का उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हवन, यज्ञ और रुद्राभिषेक जैसी धार्मिक गतिविधियों को आस्था का हिस्सा माना जाता है, तो केवल उनके एक वीडियो से समाज में गलत संदेश कैसे जा सकता है? उन्होंने धार्मिक परंपराओं को लेकर अपनाए जाने वाले दोहरे नजरिए पर भी सवाल खड़े किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें