मऊ :
पंकज कुमार श्रीवास्तव होंगे मऊ के नए एएसपी,अनूप का सोनभद्र तबादला।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : शासन ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार का तबादला सोनभद्र जनपद के लिए कर दिया है। वहीं, आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर तैनात पंकज कुमार श्रीवास्तव को मऊ का नया एएसपी बनाया गया है।
विस्तार :
जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक, अनूप कुमार को तत्काल प्रभाव से सोनभद्र में नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। उनके स्थान पर आ रहे पंकज कुमार श्रीवास्तव इससे पूर्व आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे। माना जा रहा है कि वे जल्द ही मऊ पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिले में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)