ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : मतदाता सूची पुनरीक्षण में मिली 11,035 आवेदन,अभियान में तेजी लाने के निर्देश।।||Mau: 11,035 applications received for voter list revision; instructions issued to expedite the campaign.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
मतदाता सूची पुनरीक्षण में मिली 11,035 आवेदन,अभियान में तेजी लाने के निर्देश।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इस अभियान के अंतर्गत 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक जनपद में कुल 11,035 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित आवेदन शामिल हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करने तथा बूथवार विशेष अभियान चलाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक प्राप्त 11,035 आवेदनों में फॉर्म-6 के 7,656, फॉर्म-7 के 1,098 तथा फॉर्म-8 के 2,281 आवेदन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 21 एवं 22 नवंबर को विशेष अभियान भी चलाया गया था। फॉर्म-6 के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जाता है, जबकि फॉर्म-7 से अपात्र, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने तथा फॉर्म-8 से मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में आवश्यक संशोधन किया जाता है।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, समावेशी और त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं और मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों की तुलना में मऊ की अब तक की प्रगति औसत स्तर पर है। इसे बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर विशेष प्रयास करने होंगे। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे केवल नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तक सीमित न रहें, बल्कि फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से नाम हटाने एवं आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया में भी सक्रिय सहयोग करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र मतदाताओं के फॉर्म-6 भौतिक रूप से भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों को संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से समय से ऑनलाइन फीड कराया जाएगा। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए आपसी समन्वय और सहभागिता से अभियान को गति देने पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें