ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :एएसपी विद्यापीठ ने जीती बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी।||Ambedkar Nagar:ASP Vidyapeeth won the Ball Cricket Championship Trophy.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
एएसपी विद्यापीठ ने जीती बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी।
●दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों की टीमों ने दिखाया दमखम।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के  हाशिमगढ़ छितौनी स्थित आरकेएन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय लेदर बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला एएसपी विद्यापीठ ने जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान आरकेएन पब्लिक स्कूल की टीम को शिकस्त देकर एएसपी विद्यापीठ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विस्तार : 
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। फाइनल में एएसपी विद्यापीठ और मेजबान आरकेएन पब्लिक स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं। कड़े मुकाबले के बाद एएसपी विद्यापीठ की टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
समापन समारोह में आरकेएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित वर्मा उर्फ जितेंद्र, समाजसेवी बरकत अली और युवा समाजसेवी मोहम्मद हमजा ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर समाजसेवी बरकत अली ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। वहीं विद्यालय प्रबंधक अमित वर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में आगे भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें