ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

वाराणसी :काशी में गौमाता को समर्पित हुई देवदीपावली,दीपों से उकेरी गई गौमाता की आकृति।||Varanasi:Dev Deepawali was dedicated to Mother Cow in Kashi, with the image of Mother Cow carved from lamps.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
वाराणसी :
काशी में गौमाता को समर्पित हुई देवदीपावली,दीपों से उकेरी गई गौमाता की आकृति।
●गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग।
दो टूक : वाराणसी। काशी में इस बार देवदीपावली गौमाता को समर्पित रही। कार्तिक पूर्णिमा पर शंकराचार्य घाट में श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद के सान्निध्य में संतों, भक्तों और वैदिक विद्यार्थियों ने देवदीपावली को गौदेवदीपावली के रूप में मनाया। इस दौरान दीपों और रंगोली के माध्यम से बछड़े को दुग्धपान कराती गौमाता की आकर्षक आकृति बनाकर गौरक्षा का संदेश दिया गया।
विस्तार : 
 ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में गौमाता की रक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया। शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि काशी की देवदीपावली को गौमाता के प्रति समर्पित करते हुए गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता एवं राज्यमाता घोषित करने की मांग उठाई गई।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सनातन परंपरा में गौमाता का विशेष महत्व है। घर में बनने वाली पहली रोटी भी ईश्वर और गुरु से पहले गौमाता को समर्पित की जाती है। मान्यता है कि देवदीपावली पर काशी में भगवान शिव के साथ सभी देवी-देवता भी अवतरित होते हैं। ऐसे पावन अवसर पर 33 कोटि देवी-देवताओं की आश्रयस्थली मानी जाने वाली गौमाता की रक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद संतों, श्रद्धालुओं और वैदिक विद्यार्थियों ने गौमाता के जयकारे लगाते हुए एक स्वर में सरकार से देश में गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की।
इस अवसर पर साध्वी पूर्णांबा दीदी, रमेश उपाध्याय, हजारी कीर्ति शुक्ला, सुनील शुक्ला, केके द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा, दीपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में संत, वैदिक विद्यार्थी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें