ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार,लाखों के जेवर बरामद।।||Lucknow:Two criminals involved in stealing from closed houses were arrested; jewellery worth lakhs was recovered.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार,लाखों के जेवर बरामद।।
दो दर्जन मुकदमों वाला चोर साथी संग घटनाओं को दे रहा था अंजाम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो दर्जन मुकदमा वाला शातिर सरगना को साथी संग मड़ियांव पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं पर्दाफाश किया है। उनके कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 48,300 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल पिकअप डाला बरामद किया है। पुलिस ने मड़ियांव और आलमबाग थानों में दर्ज चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल पिंटू कश्यप का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 24 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विस्तार : 
डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि थाना मड़ियांव क्षेत्र शिवपुरम कालोनी में आशीष के यहाँ अज्ञात चोरो ने कीमती समान चोरी कर ले गए जिसके सम्बंध 30.10.2026 को मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमे छानबीन कर रही थी इसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र शेरवानी नगर इम्तियाज हुसेन
के चोरी की लिखित सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरो की तलाश मे पुलिस टीमे लगाई गई।पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसी क्रम में 23 नवंबर की रात हनुमान चौराहे के पास पुलिस टीम ने पिकअप डाला संख्या UP32MN 0967 समेत दो संदिग्धों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटौंजा के ग्राम सुल्तानपुर निवासी पिंटू कश्यप (35) और सुभाष कश्यप (28) के रूप में हुई है। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मड़ियांव के दो और आलमबाग के एक चोरी के मुकदमे का अनावरण किया है।
●दिन में रेकी, रात में वारदात।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य दिन में इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। ऐसे घरों को चिह्नित किया जाता था, जहां ताला लगा हो और लंबे समय तक किसी के लौटने की संभावना न हो। इसके बाद रात में पिकअप डाला से पहुंचकर मकानों का ताला तोड़ते और कीमती सामान व जेवरात समेटकर फरार हो जाते थे।
●दो आरोपी अब भी फरार।
पुलिस के मुताबिक, मामले में मो. अकरम उर्फ पप्पू उर्फ चिकना उर्फ सलमान और विजय ज्वैलर्स के मालिक आशीष सोनी भी वांछित हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। बरामद जेवरात और नकदी के संबंध में आगे की जांच जारी है।
●दो दर्जन मुकदमों वाला है सरगना।
गिरफ्तार पिंटू कश्यप का आपराधिक इतिहास भी पुलिस के लिए चिंता का विषय है। उसके खिलाफ लखनऊ, सीतापुर, खीरी और उन्नाव समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों से जुड़े 24 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
●यह हुई शातिरों से बरामदगी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बालियां, नथ, माथ टीका, नाक की कील, चांदी की पायल, अंगूठियां और बिछिया समेत करीब 2.25 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा 48,300 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल पिकअप डाला भी जब्त किया गया है।
पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार आनंद ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें