ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर : आस्था की डुबकी लगा रहा युवक सरयू नदी में समाया,तलाश जारी।।||Ambedkar Nagar: A young man taking a holy dip drowned in the Saryu River; search continues.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर :  
आस्था की डुबकी लगा रहा युवक सरयू नदी में समाया,तलाश जारी।।
●डेथ पॉइंट बनता जा रहा सरयू नदी का बिडहर घाट।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के आलापुर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर जहां एक ओर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाकर आस्था और विश्वास का पर्व मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरयू नदी पर बने बिडहर घाट सेतु से मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक 17 वर्षीय युवक के नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। देखते ही देखते पर्व की खुशियां चिंता और मातम में बदल गईं। युवक की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
विस्तार :
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान प्रभात गिरी पुत्र प्रदीप कुमार गिरी, उम्र करीब 17 वर्ष, निवासी ग्राम पिंडोरिया, थाना कटका, तहसील जलालपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जहांगीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया। एनडीआरएफ की टीम को भी खोजबीन में लगाया गया है।
●डेथ पॉइंट बनता जा रहा बिडहर घाट।।
सरयू नदी पर बना बिडहर घाट सेतु एक बार फिर युवक के नदी में समाने की घटना को लेकर चर्चा में है। स्थानीय स्तर पर इस पुल को लेकर सुरक्षा के सवाल उठने लगे हैं। आखिर कब तक इस सेतु से होने वाली ऐसी घटनाएं लोगों को झकझोरती रहेंगी? क्या पुल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं? क्या संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत नहीं है? यह ऐसे सवाल हैं, जिन पर जिम्मेदार अधिकारियों को गंभीरता से विचार करना होगा। हालांकि इस घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
●प्रशासनिक अमला मौके पर, युद्धस्तर पर तलाश जारी।
घटनास्थल पर थानाध्यक्ष जहांगीरगंज रितेश पांडेय, बिडहर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वहीं नायब तहसीलदार आलापुर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम सरयू नदी में लगातार युवक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय के अनुसार युवक को खोजने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
●आस्था के पर्व पर हादसे ने उठाए सुरक्षा के सवाल।
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तट के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। ऐसे में बिडहर पुल पर हुई इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि नदी और पुल के आसपास सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की निगाहें अब बचाव अभियान पर टिकी हैं और हर कोई युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है। और
एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों समेत पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें